फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body was sonu

Hapur News: ब्रजघाट के सोनू का था श्मशान रोड पर मिला शव

Wed, 04 Dec 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
dead body was sonu
ब्रजघाट। ब्रजघाट के पुराने श्मशान घाट रोड पर मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त ब्रजघाट निवासी सोनू 26 वर्ष के रूप में हो गई है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस की तीन टीम अब आरोपियों को तलाश कर रही हैं। वहीं युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने गंगानगरी के पुराने श्मशान मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से कोई आईडी न मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत सिर में चोट लगने से होना पाया गया। उसके बाद पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार की शाम को मृतक की शिनाख्त गंगानगरी स्थित रामलीला मैदान के निकट रहने वाले सोनू के रूप में हुई। मृतक का फोटो देखकर उसकी मां बिलख पड़ी। उसने बताया कि सोनू 25 नवंबर को हापुड़ में नौकरी करने के लिए कहकर गया था। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस अब उसकी हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है कि आखिर सोनू की हत्या किसने और क्यों की है।
विज्ञापन


कोट -

मृतक की शिनाख्त हो गई है। उसके परिजनों से शव की शिनाख्त कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या करने वालों की तलाश में तीन टीम लगाई गई हैं। - वरूण मिश्रा सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed