{"_id":"686568e36b164056870966da","slug":"dead-body-found-in-jungle-hapur-news-c-306-1-gha1001-115831-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जंगल में मिला लापता टेंट कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जंगल में मिला लापता टेंट कारोबारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव मानकचौक में करीब पांच दिन से लापता टैंट कारोबारी विरेंद्र सिंह का बुधवार को गांव के जंगल में शव मिला। उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मृतक के चेहरे को किसी जंगली जानवर ने खाया हुआ था। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 45 वर्षीय भाई विरेंद्र सिंह मेलों में टेंट किराए पर देने काम करते थे। उन्होंने प्रयागराज में लगे कुंभ में भी टेंट लगाया था। वहां कारोबार में भाई को घाटा हो गया, तभी से वह मानसिक तनाव में चले गए। 26 जून को उनका भाई घर से शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए गया था। काफी देर तक जब उनका भाई घर वापस नहीं आया, तो उनको चिंता हुई। उन्होंने भाई को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार की सुबह खेत में खाद डालने के दौरान किसान को उनका शव पड़ा मिला। जिनके चेहरे का मांस किसी जंगली जानवर ने खा लिया था। जिस कारण चेहरे की हड्डी तक दिखाई देने लगीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया शव कई दिन पुराना लग रहा है। संभवत: लापता होने के दिन ही उनकी मृत्यु हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के परिजनों व परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।