{"_id":"656cc35da49c2f01b7020218","slug":"daughter-beaten-on-the-road-video-goes-viral-hapur-news-c-306-1-gha1001-3052-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क पर बेटी को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क पर बेटी को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बेटी को पीटता पिता।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली रोड पर बागड़ियां समाज के व्यक्ति ने अपनी बेटी को बिना किसी कारण पीट दिया। बेटी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बागड़िया समाज का एक व्यक्ति अपनी मासूम बेटी को बिना किसी कारण के सड़क पर पीट रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पिता ने बेटी के बाल पकड़कर करीब सौ मीटर तक पीटते हुए ले गया और आगे जाकर उसको जमीन पर पटक दिया। मासूम को पिटते देख लोग एकत्र हो गए और आरोपी पिता को डांट फटकार लगाई। इस दौरान बेटी चीखते हुए बचाओ-बचाओ बोल रही थी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के कारण बेटी को उसके अन्य परिजनों को सुपुर्द कर दिया। समाजसेवी योगेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाकर महिला-बच्चियों की सुरक्षा का वादा कर रही है, लेकिन कुछ लोग बेटियों को सरेराह पीट रहे हैं, जोकि सरासर गलत है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बेटी को पीटता पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन