{"_id":"57f3cc244f1c1b92322706a7","slug":"dasaratha-death-somewhere-bharat-solder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कही, दशरथ मरण तो कही भरत मिलाप का हुआ मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कही, दशरथ मरण तो कही भरत मिलाप का हुआ मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामलीला मंचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार देर रात तक रामलीला में दशरथ मरण, भरत आगमन और पादुका प्रदान की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान दशरथ का मरण होते ही अयोध्या में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रोड पर एकेपी कालेज के पीछे शीतला मां के मंदिर के पास प्रांगण में तड़का वध का मंचन किया गया। वहीं, गढ़ में राम ने अनुज भरत की अयोध्या लौटने की विनती को नकार कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद भरत की जिद पर अपनी खड़ाऊं देकर उन्हें अयोध्या का सिंहासन संभालने की सलाह देकर लौटा दिया। वहीं, वन में लक्ष्मण ने विवाह के प्रस्ताव को ठुकराकर सूर्पणखा के नाक-कान काट दिए।
विज्ञापन
इसी तरह, पिलखुवा में रामलीला मंचन में रात-भरत मिलाप का जीवंत अभिनय किया गया। राम के समझाने पर भरत श्रीराम की चरण पादुका लेकर लौट जाते हैं। श्रीराम आरती के बाद सुमंत
श्री राम को वन में छोड़कर अयोध्या में पहुंचकर बताया कि श्री राम ने अपने पिता दशरथ के वचनों का पालन कर वन की ओर प्रस्थान कर गए है। उधर, श्री राम के वियोग में दशरथ ने प्राण त्याग दिए। इसके बाद गुरु वशिष्ठ महल में पहुंचते है और भरत शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलाने को कहते हैं।
महाराज दशरथ के शव को तेल की नौका में रखा जाता है। समाचार पाकर दोनों भाई शीघ्र अयोध्या पहुंचते हैं और माता कैकयी से इस विडंबना का हाल पूछते हैं। इसके बात मां की बात सुनकर भरत खिन्न हो जाते हैं।
इसके बाद गुरु विश्वामित्र की बात मानकर भरत वन में राम के पास पहुंचते हैं और अयोध्या लौटने की विनती करते हैं। तब भगवान श्री राम अपनी चरण पादुका देकर भरत को लौटा देते हैं। यह दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंख भर आई।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, महेश चंद कंसल, हरि प्रकाश जिंदल, वीरेंद्र कुमार, रतनलाल ठेकेदार, प्रमोद कुमार, अनिल गोपाल, रविंद्र गुप्ता, गगन किनरा, दीपू ने श्रीराम, कृष्णकांत ने लक्ष्मण, प्रकाश ने सीता, रमेशचंद कौशिक ने जनक के रूप में मंचन किया।
इस मौके पर टीसी गर्ग, अशोक छारिया, अरूण अग्रवाल, राजेन्द्र कबाड़ी, कपिल कुमार, सुधीर अग्रवाल, राजीव गर्ग, अनिल गुप्ता, प्रमोद गोयल, अशोक बबली, जगदीश प्रधान, दिपांशु गर्ग, अमित कृपाल, वैभव जैन, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं, गढ़ में जगबीर चौहान के नेतृत्व में कमेटी अध्यक्ष रुपेश पंडित, कोषाध्यक्ष विष्णु नागर, संरक्षक विनोद पंडित, पूर्व वाइस चेयरमैन गफ्फार खां, सपा नेता फारूख प्रधान राम दरबार की आरती की। ब्रजघाट में पूर्व पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने राम दरबार की आरती की।
जहां कमेटी अध्यक्ष राकेश शर्मा, अनिल रस्तौगी, नंदकिशोर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजू भैया, अशोक नागर मौजूद रहे। इस तरह, पिलखुवा में राजेश मित्तल, अखिलेश मित्तल, अनिल जिंदल, आशीष, लक्ष्मी, केशव शर्मा, लोकेश गोयल, अजय मित्तल और नवनीत का सहयोग रहा।