फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cyber scamer make fake id

Hapur News: सिंभावली चीनी मिल मालिक की बनाई फर्जी आईजी

Wed, 26 Jul 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
cyber scamer make fake id
गढ़मुक्तेश्वर। ऑनलाइन ठगी के प्रयास में साइबर ठगों ने सिंभावली चीनी मिल मालिक की फर्जी ईमेल आईडी बना ली। आरोपी ने आईडी से मिल के अधिकारियों को मेल भेजकर व्हाट्सएप नंबरों की सूची मांगी गई, जिसका पता चलने पर चीनी मिल के आईटी प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिंभावली चीनी मिल के आईटी विभाग के प्रबंधक बिंटू कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि 24 जुलाई की सुबह एक अज्ञात ईमेल से चीनी मिल की आईडी पर एक मेल आया। जिस पर चीनी मिल मालिक गुरसिमरन कौर का फोटो और नाम लिखा हुआ था। ईमेल के माध्यम से साइबर अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी ने मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के व्हॉट्सएप नंबरों की सूची मांगी गई है। ई-मेल को देखकर संदेह हुआ और मिल अधिकारियों से वार्ता कर पता चला कि मिल मालिक की इस तरह कोई ईमेल आईडी नहीं है। जिसके बाद आईटी प्रबंधक ने वेबसाइट हैक होने का संदेह जताया। कोई जालसाज इसका गलत उपयोग न करे, इसलिए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि तहरीर साइबर क्राइम टीम को भेजी गई है, मामले में जांच शुरु कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed