{"_id":"69233475f80fad53e90497c5","slug":"cwc-team-stop-child-marriage-hapur-news-c-306-1-gha1001-118762-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीडब्ल्यूसी की टीम ने नाबालिग किशोरी का रुकवाया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीडब्ल्यूसी की टीम ने नाबालिग किशोरी का रुकवाया निकाह
Sun, 23 Nov 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 23 Nov 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी के निकाह की सूचना पर रविवार को सीडब्ल्यूसी की टीम और पुलिस ने पहुंचकर जांच की। परिजनों ने किशोरी को बालिग बताया, लेकिन टीम ने निकाह रुकवाकर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सीडब्ल्यूसी टीम को सूचना मिली कि गांव में परिजन नाबालिग किशोरी का निकाह कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी टीम के साथ बहादुरगढ़ थाना पुलिस के साथ गांव में विवाह स्थल पर पहुंच गईं। जहां पर निकाह की तैयारी की जा रही थीं। टीम के सदस्यों ने किशोरी के परिजनों से पूछताछ की, तो वह उसे बालिग बताने लगे। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शैक्षिक दस्तावेज और प्रधानाचार्य के बयान के आधार पर किशोरी की उम्र 15 वर्ष सामने आई है। इसके बाद निकाह रुकवा दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दुल्हन के पिता ने ही नाबालिग बता दर्ज कराई थी रिपोर्ट
कुछ दिन पहले ही दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताते हुए गांव के ही युवक पर बेटी और उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य ने भी अपने बयान में उसकी उम्र 15 साल बताई थी।