फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crocodile seen in ganga

Hapur News: पूठ गंगा में दिखा घड़ियाल, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 30 Apr 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
crocodile seen in ganga
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार की शाम ग्रामीणों को गांव पूठ के निकट गंगा में एक घड़ियाल तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


दोपहर को कुछ किसान गंगा तट के निकट अपने खेतों पर काम कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें गंगा की बीच धारा में घड़ियाल तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर वह डर गए। सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि घडिय़ाल समेत इस तरह के जलीय जीव तट पर आकर किसानों अथवा पशुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


वहीं पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग का कहना है कि ग्रामीणों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। यह केवल मछलियां खाता है। इसका चोंचनुमा मुंह इतना नहीं खुल पाता, जो मनुष्य को नुकसान पहुंचा सके। पेट भरने के बाद घडिय़ाल धूप सेकने के लिए तट पर आकर रेत में लेट जाते हैं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि गंगा व नदियां घडिय़ाल समेत जलीय जीवों का आवास हैं, इस क्षेत्र में घड़ियाल का होना अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed