{"_id":"56f550564f1c1bc170f14d66","slug":"youth-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलकर लौट रहे युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली खेलकर लौट रहे युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
दोस्त के घर से होली खेलकर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। पीड़ित युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के लठीरा गांव निवासी दीपक शुक्रवार को दुलहैंडी के दिन बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर होली खेलने गया था। वह दोपहर करीब तीन बजे बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
स्याना तहसील के गांव बिगराऊं के जंगल में छह बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक रुकवा ली। दीपक से ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की।
विज्ञापन
राहगीर दीपक को स्याना कोतवाली लेकर गए। जहां उसने लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि स्याना पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।