फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man's murder.

युवक का मर्डर सिर काट ले गए हत्यारे

Mon, 04 Apr 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 04 Apr 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
young man's murder.
जंगल में मिला सिर कटा शव - फोटो : अमर उजाला

कनौर नंगली गांव के जंगल में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे सिर भी काटकर ले गए, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। घटना से आसपास के गांवों में दहशत है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के कनौर नंगली गांव के जंगल में चकरोड किनारे खड़ी झाड़ियों में सोमवार दोपहर एक युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला। उसकी आयु करीब 35 वर्ष है। शव देखते ही किसानों ने थाने में खबर कर दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शव से सिर गायब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। पास में ही एक जोड़ी चप्पल पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद कातिल सिर काट ले गए होंगे। शव मिलने के बाद से आसपास के गांवो में दहशत है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed