{"_id":"5724d1aa4f1c1b955ba91614","slug":"workers-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर के घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला सेगेवाला में मजदूर के घर में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला सेगेवाला में शनिवार दोपहर मजदूर के घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक भैंसा भी झुलस गया।
विज्ञापन
गढ़ के मोहल्ले सेगेवाला में शनिवार दोपहर मजदूर फौज सिंह के घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से छप्पर में बंध रहा भैंसा भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
आग लगने की के दौरान परिजन पड़ोस में गए हुए थे। पीड़ित मजदूर का कहना है कि वह भैंसा-बुग्गी चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है, मगर आग में भैंसा झुलसने के बाद मजदूरी करना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन सोना सिंह ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।