{"_id":"57a9ff7f4f1c1bb461ee50ac","slug":"woman-kidnapped-in-mathura-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर मथुरा में रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर मथुरा में रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 09 Aug 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता को गांव के दो भाइयों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। फिर पीड़िता को मथुरा के होटल में बंधक बनाकर रेप किया। किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल पर छापा मारकर एक आरोपी को दबोच गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़िता के पति ने बताया कि वह गुड़गांव में नौकरी करता है।
विज्ञापन
उसकी पत्नी सास और ससुर के पास गांव में ही रहती है। उसका ढाई वर्ष का पुत्र भी है। 24 जून को उसकी मां गांव में जागरण देखने गई थीं, जबकि उसके पिता भी गांव से बाहर गए थे। तभी गांव के दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और तमंचे के बल पर उसकी पत्नी को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर युवकों ने उसके बच्चे को गोली मारने की धमकी दे दी। फिर पत्नी गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद एक आरोपी उसकी पत्नी को जबरन मथुरा ले गया, जहां उसे होटल में करीब पांच दिन तक बंधक बनाकर रेप किया।
मौका पाकर पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर दिया। भाई की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर महिला को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोच लिया। वारदात की तहरीर पीड़ित ने थाना धौलाना में दर्ज कराई है। अब पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में हीलाहवाली कर रही है।