{"_id":"571a40e64f1c1b05048b532f","slug":"woman-chen-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही महिला से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रही महिला से चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह से लौट रही एक महिला से कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
ईदगाह रोड निवासी नफीसा बृहस्पतिवार को पास स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। जब नफीसा घर के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
बदमाश शिवगढ़ी की ओर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
