फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vehicles collided on highway, including couple 8 injured.

हाईवे पर भिड़े वाहन, दंपति समेत 8 घायल

Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
vehicles collided on highway, including couple 8 injured.
कोहरा और गलन के चलते मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर बदरखा मोड़ पर मंगलवार रात दस बजे एक के बाद एक कई वाहनों के भिड़ने से दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने सभी को गढ़-चौपला के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से बरेली निवासी एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। उधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद ठंड का थमने से मौसम खुशगवार होने लगता है, परंतु मौसम चक्र में आए बदलाव से इस बार मकर संक्रांति के बाद कड़कड़ाती सर्दी और कोहरा बढ़ गया है। कोहरे के चलते मंगलवार रात और बुधवार सुबह वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते अधिकांश चालक अपने वाहनों को होटल-ढाबों समेत गांवों की आबादी में रोकने को मजबूर हो गए। वहीं, कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर बदरखा मोड़ पर पीछे से आ रही कैंटर ने मंगलवार रात 10 बजे गजरौला की तरफ जा रही कार को टक्कर मार दी।

इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार और एक मिनी ट्रक भी टकरा गए। इस हादसे में अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सलीमा, चालक हसनैन निवासी चंदौसी, रामपाल, विवेक निवासी मुरादाबाद, यशपाल, मुबारक खां और वेदसिंह निवासी बरेली घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से गढ़-चौपला के नर्सिंग होम को ले गई, जहां से यशपाल को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नफीस चौधरी का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड का जो प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed