{"_id":"5874efc74f1c1be165ba96b1","slug":"vegetable-seller-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ऑफिस के सामने सब्जी विक्रेता से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ऑफिस के सामने सब्जी विक्रेता से लूट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 10 Jan 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता से लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने मंगलवार सुबह दिन निकलते ही सब्जी विक्रेता को लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने उसे सीओ आफिस के सामने ही निशाना बना लिया। वह सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही थोक मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको लूट लिया। बदमाश दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पिलखुवा के मोहल्ला न्यू आर्यनगर निवासी अजीत पाल सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह छह बजे वह थोक मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
तभी रास्ते में सीओ कार्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित सब्जी विक्रेता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ अतुल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोतवाल से मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।