फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two homes robbed.

दो घरों में डकैती, पड़ोसी को गोली मारी

Wed, 09 Mar 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 09 Mar 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Two homes robbed.
डकैती - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ कस्बे में मंगलवार रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाली। बदमाश दोनों घरों से नगदी और जेवर समेत लाखों का माल ले गए। पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।

विज्ञापन


बछलौता रोड पर कृष्णानगर कालोनी में नीरज श्रेष्ठ का परिवार रहता है। नीरज पंजाब में सुरक्षा बल में तैनात हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी सीमा श्रेष्ठ और बीमार मां विमलेश घर पर थीं। रात करीब 12 बजे सीमा कमरे में टीवी देख रही थी, जबकि दूसरे कमरे में सास सो रही थीं। बताया गया है कि इसी दौरान दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी।
विज्ञापन


सीमा के दरवाजा न खोलने पर एक बदमाश दरवाजे के ऊपर लगी जाली को खोलकर अंदर घुस आया और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद हथियारों से लैस सात अन्य बदमाश भी घर में घुस आए। बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बना लिया और 20 हजार रुपये, सोने के कुंडल, दो मोबाइल, चेन, अंगूठी, घड़ी, चप्पल और कीमती समान लूट लिया। इसके बाद बदमाश कस्बा निवासी दीपक के मकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दीपक के साले मेघराज को बंधक बना लिया। इसी दौरान बदमाशों का शोर सुनकर दीपक और उनकी पत्नी नीलम एक कमरे में दुबक गए, लेकिन बदमाशों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़ दिया और दोनों को बंधक बना दिया। बदमाशों ने मकान से 70 हजार रुपये, सोने का सेट, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, लॉकेट, सोने के दो जोड़ी कुंडल, चांदी की दस अंगूठी सहित करीब साढ़े तीन लाख के माल लूट लिया।

बताया गया है कि जैसे ही बदमाश माल समेट कर जाने लगे तो पीड़ित परिवार ने शोर मचा दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाला सौरभ घर के बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में जाकर लगी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

किसी प्रकार आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने गोली निकालने के बाद उसे घर भेज दिया गया। दो मकानों में लाखों की डकैती की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।

कृष्णानगर निवासी सीमा करीब आधा घंटा तक बदमाशों को रोके रही। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो करीब आधा घंटा बाद एक बदमाश दरवाजे के ऊपर बनी जाली को खोलकर भीतर घुसा और सीमा की कनपटी पर तमंचा लगाकर दरवाजा खोल दिया।

एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बताया कि दो घरों में डकैती वारदात के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिस व्यक्ति को गोली लगना बताया जा रहा है उसे छर्रे लगे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीमा श्रेष्ठ की मानें तो बदमाशों ने उनके घर पर ठीक 12 बजे दस्तक दी थी। इसके बाद वह दरवाजे पर पहुंची तो बदमाश खड़े थे और वह दरवाजा खुलवाने की बात कह रहे थे। यह सुनकर उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

आनन फानन में उसने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन कई घंटी के बावजूद भी वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने अपने पति नीरज श्रेष्ठ को इस घटना की जानकारी दी। यदि समय रहते ही पुलिस कंट्रोल रूम का फोन रिसीव हो जाता तो शायद बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता था।


उन्होंने यह भी बताया कि पास ही थोड़ी दूरी पर पुलिस जीप गश्त करते हुए सायरन बजा रही थी, लेकिन इसकी भनक तक नहीं लगी। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ितों द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed