{"_id":"58de78804f1c1bb01063ebce","slug":"two-friends-die-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के दो युवकों की बुलंदशहर जिले में सड़क हादसे में बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया है। तीनों दोस्त एक स्कूटी पर सवार थे और बुलंदशहर के बराल पुलिस चौकी पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पवन सैनी अपने दोस्त सलमान निवासी पीर बहाउद्दीन और राघवेंद्र निवासी जवाहर गंज के साथ स्कूटी से बुलंदशहर जिले के कस्बा शिकारपुर में रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात करीब 10 बजे तीनों दोस्त स्कूटी से हापुड़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह बुलंदशहर से गांव बराल के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन और राघवेंद्र की मौत हो गई। गंभीर घायल सलमान को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किसी तरह उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राघवेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने एक निजी कंपनी की कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रखी थी।
जबकि पवन अविवाहित था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके परिवार में एक भाई और दो बहन है। मृतकों के यहां सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
एनएच-24 पर गांव वैट मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही गंभीर घायल हो गया। हादसे में सिपाही का सिर सीधे सड़क से जा टकराया। हेलमेट ने उसकी जान बचा ली। सिंभावली थाने में तैनात सिपाही सुनील शुक्रवार दोपहर किसी काम से सिंभावली से गढ़ जा रहा था।
हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सुनील गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। हेलमेट लगाए होने के कारण सिपाही जान बच गई। बाइक से गिरे सिपाही का सिर सड़क से टकरा गया था।