{"_id":"500ae084cada9bf36da7add9e865ec40","slug":"two-children-crossing-the-road-trodden-by-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे दो बच्चों को कार ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे दो बच्चों को कार ने रौंदा
अमर उजाला, गढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे समेत अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
दिल्ली से स्याना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने रविवार सुबह करीब 11 बजे गढ़-बुलंदशहर मार्ग किनारे स्थित ठेरा गांव के पास दो बच्चों को रौंद दिया। हादसे के समय दोनों बच्चे सौरभ और विवेक सड़क पार कर रहे थे।
दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही अलीगढ़ से दोनों बच्चे यहां रिश्तेदारी में आए थे।
वहीं, दूसरे हादसे में बदरखा मोड़ पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक कार को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार हसरत, उनकी पत्नी रुखसाना, बेटा मोइन और चालक रमेश निवासी संभल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों लोग दिल्ली के शाहदरा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी तरह, तीसरे हादसे में शनिवार सुबह करीब 6 बजे पर्यटन विभाग के राही होटल के पास गजरौला जा रहे एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार हरपाल और उनका चचेरा भाई योगेश निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।