{"_id":"5810d0b84f1c1bac52bc2542","slug":"two-cars-including-five-injured-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें भिड़ीं, दंपति समेत पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें भिड़ीं, दंपति समेत पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
दो कारें भिड़ीं, दंपति समेत पांच घायल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में दंपति समेत पांच घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।दिल्ली शाहदरा निवासी दिनेश कुमार बुधवार की सुबह पत्नी सुमन और बेटे सक्षम के साथ कार से मुरादाबाद से लौट रहे थे।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गांव वैट के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार परिवार घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार शहजाद और सैफ निवासी अमरोहा घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से सुमन और सैफ की हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन