फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two body was found along the railway track.

रेलवे ट्रैक के किनारे महिला व बच्चे का शव मिला

Mon, 27 Jun 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
two body was found along the railway track.
शव - फोटो : Demo Pic

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानगर के पास सोमवार को सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला व चार साल के बच्चे का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि रात में किसी ट्रेन से गिरकर दोनों की मौत हुई होगी। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। सोमवार की सुबह गांव दयानगर के कुछ ग्रामीणों ने बाबूगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक 35 वर्षीय महिला और लगभग चार साल के एक बालक का शव पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को एकत्र कर दोनों शवों के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया। एसओ बाबूगढ़ का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि देर रात किसी ट्रेन से गिरकर दोनों की मौत हुई है। शवों की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है।

शाम तक थाने में कोई भी शिनाख्त करने के लिए नहीं आया था। पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed