{"_id":"5807840e4f1c1b716b704424","slug":"two-berfkhanon-connections-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बर्फखानों के कनेक्शन काटने पर भड़के उद्यमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बर्फखानों के कनेक्शन काटने पर भड़के उद्यमी
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पर भड़के उद्यमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के अफसरों द्वारा हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित दो बर्फखाने का विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में बुधवार को उद्यमियों ने अधिशासी अभियंता आफिस में हंगामा किया। इस दौरान काफी गहमागहमी के बीच निगम अफसरों ने कटे कनेक्शन को जुड़वा दिया।
विज्ञापन
हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास प्रीति त्यागी और कविता त्यागी के नाम से दो बर्फखानों के बिजली कनेक्शन हैं। बिजली निगम के अफसरों ने एलटी लाइन से आपूर्ति होने के कारण 22 अक्तूबर तक का समय देते हुए कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
अफसरों को इतनी क्षमता के कनेक्शन को एचटी लाइन से आपूर्ति दिलाने का निर्देश मिला हुआ है, साथ ही मीटर रूम बनाने के भी निर्देश मिले हैं। 22 अक्तूबर आने से पहले ही अफसरों ने उक्त बर्फखानों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
इससे गुस्साए उद्यमियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा कर दिया। करीब आधा घंटा चली गहमागहमी के बाद अधिशासी अभियंता ने मीटर रूम बनवाने व एचटी लाइन से आपूर्ति दिलाने की शर्त पर बर्फ खानों का कनेक्शन जुड़वा दिया।
इस मौके पर अमन गुप्ता, लोकेश सिंहल, विजय अग्रवाल, अजय त्यागी, रवींद्र सिंहल आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पर अधिक क्षमता की फैक्ट्रियों को एचटी लाइन से आपूर्ति दी जाती है। इसी के चलते यह कनेक्शन काटे गए थे, इससे पूर्व ही उपभोक्ता को सूचित भी किया गया था।