{"_id":"5724cff64f1c1b5c0ca91f60","slug":"try-to-find-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी चुंगी पर जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी चुंगी पर जाम लगाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी मोहम्मद असलम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर शनिवार शाम परिजन और मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुरानी चुंगी पर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मोहम्मद असलम (35) पिछली सोमवार की रात अचालक लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव रामपुर रोड स्थित एक खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
उसके भाई शाहिद ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के तीन दिन बाद भी कोतवाली पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों में गुस्सा है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब सात बजे मोहल्ले के लोग और असलम के परिजन पुरानी चुंगी पर पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को शांत किया और बताया कि आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है।
रविवार सुबह तक आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी रामनयन यादव भी पहुंचे और लोगों को समझाया। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।