{"_id":"5713e8964f1c1b1f3610fc89","slug":"traffic-policeman-sparked-public-slapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने पर भड़की पब्लिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने पर भड़की पब्लिक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
fight
तहसील चौपला पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रोकने और कागज मांगने पर बाइक सवार तीन युवकों ने उससे अभद्रता की, एक युवक ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
युवकों की हरकत देखकर वहां जमा लोग भड़क गए और उन्होंने तीनों युवकों को दबोचकर जमकर पीटा। इस दौरान दो युवक भाग गए, जबकि एक युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली में तहरीर तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर यातायात पुलिस का एक सिपाही रवि तहसील चौपला पर ड्यूटी दे रहा था। तभी पक्का बाग की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आए। सिपाही रवि ने उन्हें हाथ देकर रोका और बाइक के कागज मांगे।
विज्ञापन
इस बात तीनों युवकों का पारा चढ़ गया और उन्होंने सिपाही से अभद्रता कर दी। जब सिपाही ने विरोध किया तो बाइक सवार एक युवक ने उसे थप्पड़ जल दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मामला देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने तीनों युवकों को दबोच लिया। उनकी जमकर धुनाई कर दी।
इस बीच दो युवक भाग गए, जबकि एक युवक को पब्लिक की मदद से सिपाही कोतवाली लेकर गया। सीओ ट्रैफिक विशाल यादव ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली में तहरीर दी है। हिरासत में लिए गए युवक का नाम कामरान निवासी जोगीपुरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।