{"_id":"57bb20264f1c1bf654d4fb1e","slug":"three-killed-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पार कर रहे युवक को रोडवेज ने मौत की नींद सुला दिया, तो संतुलन बिगड़ने से साइकिल सड़क किनारे गिरने पर अधेड़ का सिर पत्थर से टकराकर मौत हो गई, जबकि पति के साथ मेरठ से लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक से गिरकर मौत की नींद सो गई।
विज्ञापन
गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने सोमवार सुबह करीब 6 बजे बेलगाम रोडवेज बस ने हाईवे पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोषी चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस को हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सील कर बस को कब्जे में कोतवाली ले आई। मृतक के साथी शरीफुल हसन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रोडवेज बस की टक्कर में जान गंवाने वाला युवक उत्तम उर्फ कुल्लू 30 वर्ष जनपद लखीमपुर खीरी के गांव नौरंगाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन
वह मजदूरी करने गाजियाबाद को जा रहा था। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा का मजदूर फकीरा 40 वर्ष साइकिल पर उपले लादकर घर को लौट रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर साइकिल सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
जिससे वहां पड़े पत्थर से सिर टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीसरी घटना रविवार रात को मेरठ के मंडी बाइपास क्षेत्र में हुई, जहां बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनंगला निवासी मुन्ना लाल की 35 वर्षीय पत्नी सुंदरी स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक से नीचे गिर गई।
सिर में चोट लगने पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह में उसने दम तोड़ दिया।