{"_id":"5790f5b34f1c1bd827c4bd2a","slug":"the-young-man-jumping-on-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के चमरी रेलवे फाटक पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जसरूपनगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा पुत्र अशोक शर्मा का बृहस्पतिवार को अपने घर में किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद वह परिजनों से बिना कुछ कहे घर से निकल गया और चमरी रेलवे फाटक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी बीच गाजियाबाद से हापुड़ की ओर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे उसने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लोगों शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि आसपास के लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।