{"_id":"56f55fcf4f1c1b0078f14d51","slug":"the-young-man-dipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलकर नहर में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली खेलकर नहर में नहाने गया युवक डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा
- फोटो : अमर उजाला
होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ शाखा अनूपशहर नहर में नहाने गया एक युवक डूब गया। दो घंटे बाद उसका शव पानी से बरामद हो गया। सिंभावली में हरोड़ा मोड़ पर रहने वाले बॉबी का 17 वर्षीय बेटा योगेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को होली खेलने के बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ शाखा अनूपशहर नहर में नहाने गया।
विज्ञापन
नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कई युवक नहर में कूदकर योगेंद्र को तलाशने लगे। बक्सर निवासी बब्लू को पानी में योगेंद्र की टांग हाथ में लग गई और वह उसे निकाल लाया।
विज्ञापन
लोगों ने आनन-फानन में उसके पकड़कर नहर पटरी पर लिटाया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। एसओ एनके शर्मा ने बताया है कि योगेंद्र का शव उनके घर वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन