फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man ate poison, death

गृह कलह में युवक ने खाया जहर, मौत

Sat, 16 Apr 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Apr 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
The young man ate poison, death
मौत - फोटो : demo pic

शराब पीने को लेकर परिवार से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव सरावा निवासी शंकरलाल के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद को शराब पीने की लत थी। इसकी वजह से आए दिन उसका परिजनों से विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी शराब पीने को लेकर प्रमोद का परिजनों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमोद ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब प्रमोद बाहर नहीं आया तो परिजनों को आशंका हुई। घर के लोगों ने कमरे में देखा तो प्रमोद के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर गांव के एक डॉक्टर के पास गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। मृतक के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed