{"_id":"58cab4124f1c1bb66032c5f0","slug":"the-workers-were-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कोटला मेवातियान के एक घर में बिजली चेकिंग करने गए ऊर्जा निगम के कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जेई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कोटला मेवातियान निवासी दो भाई अकरम व असलम एक ही मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जेई साहब सिंह दस लोगों की टीम के साथ उसके मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां चेकिंग के लिए टीम मकान में घुस गई। इस दौरान टीम ने पावर मीटर की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। जिसका घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन बाहर आ गए।
विज्ञापन
जिस पर बिजली कर्मियों को मकान में बंधक बना लिया गया। उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर काफी संख्या में मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई। बिजली कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान बिजली कर्मी सतीश घायल हो गया।
जैसे तैसे बिजली कर्मी जान बचाकर भागे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ यशेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी भी थाने पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी पक्ष के काफी लोग भी थाने पहुंच गए। जेई साहब सिंह ने दोनों भाई व उनके एक पुत्र के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं, आरोपियों के परिजनों ने भी बिजली कर्मियों पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।