फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The woman canal thrown at the edge.

युवती की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव

Sat, 06 May 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 06 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
The woman canal thrown at the edge.
शव - फोटो : अमर उजाला

अज्ञात युवती की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कपड़े अस्त व्यस्त होने से रेप के बाद हत्या की आशंका से महिलाओं में दहशत है। सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा के जंगल में कुछ किसान शनिवार सुबह काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन


इन्हें अनूपशहर गंगनहर शाखा की पटरी के किनारे झाड़ियों में  करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका हल्के पीले रंग की सलवार और सफेद कुर्ता पहने हुए है। मुंह और गर्दन पर पीले रंग की चुनरी का फंदा सा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े अस्त व्यस्त होने से रेप के बाद हत्या कर शव को नहर किनारे झाड़ी में फेंके जाने की चर्चा है। जिससे आसपास के गांवों की महिलाओं और स्कूल आने जाने वाली छात्राओं में अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत व्याप्त है। 


एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि नहर किनारे झाड़ी में मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  से पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed