फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The woman attempted self-immolation on Collectorate.

महिला ने कलक्ट्रेट पर आत्मदाह की प्रयास किया

Wed, 22 Jun 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 22 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
The woman attempted self-immolation on Collectorate.
सुसाइड - फोटो : file photo

गांव असौड़ा में घर के पास इंडिया मार्का हैंडपंप न लगने से परेशान एक महिला ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे वहां मौजूद अफसर व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस ने महिला से मिट्टी का तेल और माचिस छीनकर उसे कब्जे में लिया। इस बीच सीडीओ से जल्द हैंडपंप लगवाने का आश्वासन मिलने पर महिला शांत हुई।   बुधवार की सुबह गांव असौड़ा निवासी हाजरा मिट्टी का तेल और माचिस लेकर कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


उसने वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया कि काफी दिन से अपने घर के पास हैंडपंप लगवाने की गुहार लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आज वह यहां आत्मदाह करेगी। महिला के हाथ में मिट्टी का तेल और माचिस देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व कलक्ट्रेट के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही महिला थाने की थानाध्यक्ष सीमा मधुकर फोर्स के साथ पहुंची और महिला से मिट्टी का तेल और माचिस छीनकर उसे कब्जे में लिया। साथ ही उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही।


मामले की जानकारी होने पर सीडीओ कुणाल सिल्कू ने महिला को आश्वासन दिया कि जल्द ही हैंडपंप लगवा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर महिला शांत हुई और घर लौट गई।

उधर, सीडीओ ने बताया कि अब विधायक, विधान परिषद सदस्य के कोटे से नए हैंडपंप और रिबोर हो रहे हैं। इससे पहले यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं आई है। लेकिन पानी की दिक्कत हो रही है तो हैंडपंप जल्द लगवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed