{"_id":"5724d7654f1c1b9934a9156d","slug":"the-wife-was-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पूर्व फौजी की पत्नी को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पूर्व फौजी की पत्नी को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भडंग़पुर गांव में रिटायर्ड फौजी की पत्नी को शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजनों ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव में बदमाशों द्वारा गोली मारने की चर्चा है। हालांकि वहीं पारिवारिक मामला बता रही है। जानकारी के अनुसार भडंग़पुर गांव निवासी जगपाल रिटायर फौजी हैं। उनकी पत्नी संतोष शुक्रवार रात अपने घर पर थी।
विज्ञापन
तभी कुछ लोग घर में घुस आए और उससे मारपीट की। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजनोें ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि गोली लगने की जानकारी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है।