फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The wife shot for dowry.

दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को मारी गोली

Tue, 10 Jan 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 10 Jan 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
The wife shot for dowry.
पत्नी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में सोमवार देर रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गाजियाबाद के कोलंबिया अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मोहल्ला गढ़ी निवासी महराज ने बताया कि उसकी बेटी साहिबा (21) का
विज्ञापन


विवाह एक साल नौ महीने पूर्व मोहल्ले के ही फहीम पुत्र इदरीश के साथ हुआ था। शादी में उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन सुसराल पक्ष के लोग कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर साहिबा को ताने देते थे और उससे मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात साढ़े नौ बजे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सुसराल पक्ष के लोगों की साहिबा से कहासुनी हो गई। इस दौरान फहीम ने साहिबा के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।

लोगों ने सहिबा को गाजियाबाद के कोलंबिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात 1.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर साहिबा के परिजन अस्पताल पहुंचे।

मंगलवार को साहिबा के पिता महराज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति फहीम, ससुर इदरीश, सास वसीला, ननंद गुड्डी, जेठ नदीम और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि फहीम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


फहीम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सीओ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि कोतवाल को नियमानुसार जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed