फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The two sides went into the sticks, six injured

दो पक्षों में चली लाठियां, छह लोग घायल

Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The two sides went into the sticks, six injured
फरेंदा में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री से बरामद उपकरण।
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में बृहस्पतिवार की सुबह ईद की नमाज के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में छह लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। घटना की पृष्ठ भूमि में रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव अनूपपुर डिबाई में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने 8 बजे ईदुल फितर की नमाज को लेकर तैयारी चल रही थीं, तो इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आस मोहम्मद और इमरान पक्ष के लोगों में तनातनी हो गई।  जो कुछ ही देर बाद संघर्ष में बदल गई और दोनों ही पक्षों के लोगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कई मिनटों तक चले संघर्ष में दोनों ही पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, परंतु इससे पहले ही आपस में झगड़ने वालों समेत मामूली रूप से घायल हुए सभी लोग वहां से नदारद हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एनके शर्मा का कहना है कि आसमोहम्मद ने सद्दीक, मुनकाद, इमरान, आलम और इमरान पक्ष ने आस मुहम्मद, कासिम, नसीम, आलम समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें इमरान, आलम और कासिम को हिरासत में ले लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed