{"_id":"57ade09b4f1c1b2c45ee598f","slug":"the-two-picked-rob-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों को लूटने वाले दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल यात्रियों को लूटने वाले दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों को लूटने वाले दो दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल में यात्रियों को नशे की गोलियां खिलाकर लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने शहर के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपियों के पास से चाकू, चोरी का मोबाइल फोन और 90 नशे की गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
दोनों शातिरों ने बताया है कि वह काठगोदाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटने वाले थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरपीएफ व जीआरपी की टीम हापुड़ स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
जब टीम प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची तो दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे। टीम ने उनसे टिकट दिखाने की बात कही तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
तलाशी में आरोपियों के पास से एक चाकू, एक चोरी का मोबाइल फोन और नशे की 90 गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जुबैर और गुलफाम निवासी अमरोहा बताया।
यह दोनों ट्रेनों में यात्रियों को नशे की गोलियां खिलाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। दोनों ने बताया है कि वह हापुड़ स्टेशन पर आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटने का प्लान बना रहे थे।