फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute during idol immersion; video of scuffle with police goes viral

Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Fri, 23 Oct 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute during idol immersion; video of scuffle with police goes viral
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में आमी नदी पुल और मंझरिया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचकर दोबारा विवाद करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने कार्रवाई के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
विज्ञापन

मंझरिया गांव निवासी भोला सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पप्पू चौहान लेकर गए थे। रात करीब 10:30 बजे तक वाहन घर नहीं पहुंचा तो वह छताई पुल के पास पहुंचे। आरोप है कि पप्पू चौहान से जल्द मूर्ति विसर्जन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लौटाने की बात कहने पर वहां मौजूद सन्नी सिंह, विजय सिंह और अत्यंत सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनके और भतीजे दुर्गेश सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी तो आरोपितों ने उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्रता और धक्का-मुक्की की। इसकी सूचना डायल 112 और खजनी थानाध्यक्ष को दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी पुलिस को भेजने की बात कही है। तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सन्नी सिंह, मोनू सिंह, विजय सिंह, अत्यंत सिंह और उनके सहयोगी कथित तौर पर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। खजनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed