{"_id":"6ada7b4e740c965cae0024a3","slug":"father-and-son-arrested-for-farmers-murder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1022418-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या के आरोपी भूपेंद्र सिंह और उसके बेटे शैलेंद्र को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर तीसरे आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी प्राची ने डिलारी थाने में मंगलवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि उसके पति कुलदीप का गांव के ही योगेश और प्रदीप के साथ उठना-बैठना था। मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे उसके पति कुलदीप घर के बाहर खड़े होकर योगेश और प्रदीप के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान प्रदीप का भाई भूपेंद्र ने पहुंचकर पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि उसके भाई प्रदीप को तूने बिगाड़ दिया है। इसी बात को लेकर पति का भूपेंद्र से विवाद हो गया था। भूपेंद्र के बुलाने पर उसका बेटा शैलेंद्र अपने एक साथी के साथ तमंचा लेकर पहुंचा और पति को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। परिजन घायल कुलदीप को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भूपेंद्र और उसके बेटे शैलेंद्र को गिरफ्तार कर कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कुलदीप के भाई गांव पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
डिलारी। गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह की हत्या की सूचना पर असम में आर्मी में तैनात उनके भाई अरविंद और बहन कंचन बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद ही भाई के शव का अंतिम संस्कार होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि नामजद आरोपी शैलेंद्र और उसके पिता भूपेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपियों को मृतक की बहन कंचन को दिखाया। आरोपियों को पुलिस हिरासत में देखने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया हिंदू धर्म में रात में अंतिम संस्कार नहीं होता है।