फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accounts opened under the pretext of offering loans were used for cyber fraud.

Moradabad News: लोन का झांसा देकर खुलवाए खाते साइबर ठगी में किए इस्तेमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accounts opened under the pretext of offering loans were used for cyber fraud.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव लाकड़ी फाजपुर निवासी गुड्डू ने तीन लोगों पर लोन का झांसा देकर बैंक खाता खुलवाने और खाते में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने का आरोप लगाया है। गुड्डू और उसके पांच साथियों के खातों से 43.20 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साइबर थाने की पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुड्डू ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई का साला अमन कुमार अमरोहा के सैदनगली का रहने वाला है और वर्तमान में संभल जिले के रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव नाहरढेर में रहता है। बताया कि करीब दो साल पहले उससे कहा कि सरकार व्यापार के लिए लोन दे रही है। वह लोन लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकता है। बाद में अमन ने उसकी मुलाकात दिल्ली रोड स्थित निर्यात फर्म में काम करने वाले बिलारी के धमावली निवासी कपिल मीना और बदायूं जिले के बिल्सी थानाक्षेत्र के नगला जाटन निवासी बबलू मीना से कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद अमन कुमार, कपिल मीना और बबलू मीना उसके घर आए और सरकारी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। उनके झांसे में आकर उसने और साथी विशाल, रोबिन, जोगिंदर, रवि और सिम्मी ने लोन लेने के लिए अपने आधारकार्ड दे दिए। आरोपियों ने प्रत्येक से फाइल के नाम पर 10-10 हजार और खाता खुलवाने के लिए तीन-तीन हजार रुपये लिए। साथ ही आरोपियों ने शर्त रखी कि लोन स्वीकृत होने पर सभी को 20-20 हजार रुपये और देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों पीड़ितों के गांधीनगर स्थित फेडरल बैंक की शाखा में खाते खोल दिए लेकिन किसी का भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ। पीड़ितों ने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि उनके खातों से लाखों रुपये का लेनदेन किया गया है। गुड्डू के खाते से 25 सितंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 के बीच 11 लाख 25 हजार 13 रुपये, विशाल के खाते से 30 अगस्त 2024 से 29 सितंबर 2024 के बीच 9 लाख 13 हजार 59 रुपये, सिम्मी के खाते से 14 अक्तूबर 2024 से 27 अक्तूबर 2024 के बीच 10 लाख 82 हजार 309 रुपये, जोगिंदर के खाते से 11 सितंबर 2024 से 9 अक्तूबर 2024 के बीच 6 लाख 32 हजार 254 रुपये, रवि के खाते से 20 सितंबर 2024 से 29 सितंबर 2024 के बीच 2 लाख 56 हजार 207 रुपये और रोबिन के खाते से 11 सितंबर 2024 से 29 सितंबर 2024 के बीच 3 लाख 6 हजार 184 रुपये का लेनदेन किया।

आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खाते खुलवाए और इन खातों में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed