{"_id":"5765576d4f1c1b103211b9ee","slug":"the-threat-to-kill-him-on-complaint-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली एक युवती से मनचलों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी आफिस में दिए शिकायती पत्र देकर युवती ने कहा है कि छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी पर जान के पीछे पड़ा है।
विज्ञापन
नगर की रेलवे कालोनी निवासी एक युवती ने शनिवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। युवती का कहना है कि 10 जून की रात वह अपने भाई के साथ स्कुटी पर अर्जुन नगर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
आर्य नगर के बाहर स्थित पेट्रोल पंप पर उसका भाई पेट्रोल लेने के लिए रुका था। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसके भाई से गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध करने पर एक युवक ने युवती के साथ साथ बदतमीजी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसकी शिकायत करने के लिए वह अपने भाई के साथ रात में ही कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनसे अगले दिन आने को कहा।
घटना के आठ दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज हो सकी है और न ही कोई कार्रवाई। अब आरोपी शिकायत वापस लेने को दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह भयभीत हैं।