फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The lovers went into the CO office saved.

प्रेमी युगल ने सीओ दफ्तर में घुसकर जान बचाई

Mon, 16 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
The lovers went into the CO office saved.
प्रेमी युगल को पीटा - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल को सोमवार को तहसील पर साथ-साथ देख युवती के परिजन तैश में आ गए। युवती को खींचकर घर ले जाने लगे, युवक के विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की।

विज्ञापन


बात बढ़ने पर प्रेमी युगल ने सीओ सिटी कार्यालय में घुसकर जान बचाई और ऑनर किलिंग का अंदेशा जताया। बाद में प्रेमी युगल को कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवक ने 07 अप्रैल 2016 को नगर की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों अपने घर में राजी खुशी जीवन यापन कर रहे थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनके प्रेम विवाह से युवती के परिजन खुश नहीं थे।  27 अप्रैल को युवती के मायके वाले आए और विदा कराने की बात कहकर उसे लिवा ले गए। पहली मई को वह पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा तो उसे मारपीट कर धक्का देकर भगा दिया गया।

युवक के मुताबिक सोमवार को उसकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर तहसील चौपला पर उससे मिली। तभी युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए और जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के लिए खींचने लगे।


विरोध करने पर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। किसी प्रकार वह और उसकी पत्नी सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे और ऑनर किलिंग का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीओ कार्यालय से नवदंपति को कोतवाली भेजा गया है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed