फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The death of the elderly are bringing bait slip by train

चारा ला रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The death of the elderly are bringing bait slip by train
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo

जंगल से चारा ला रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। गढ़ के गांव अठसैनी निवासी काले सैनी 60 वर्ष मवेशी पालकर अपने परिवार की गुजर बसर करते थे। वह सोमवार तड़के में जंगल से घास लेने गए थे।

विज्ञापन


सिर पर घास की गठरी रखकर वे घर को वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन निकलते ही वे रेलवे लाइन पार करने लगे, लेकिन इसी बीच दूसरी लाइन पर दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना का पता लगते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जो कोई भी पुलिस कार्रवाई किए बिना शव को घर ले आए और गमगीन माहौल के बीच दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed