{"_id":"5824a2494f1c1bf67eb3a2ab","slug":"the-action-is-not-fierce-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से रेप के बाद हुई हत्या के मामले में 18 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीण बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली में
विज्ञापन
सवार होकर एड. एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। एड.एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। 22 अक्तूबर को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी।
विज्ञापन
अगले दिन ईख के खेत में उसकी अर्धनग्न लाश मिली थी। बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन 18 दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इससे गुस्साए ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी अलंकृता सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। इसके बाद ग्रामीण एड. एसपी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
एड.एसपी रामनयन यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। एड.एसपी रामनयन यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।