{"_id":"58fba2664f1c1be32c8b460c","slug":"tension-prevailed-police-raided-the-whole","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव बरकरार, पुलिस ने पूरी कराई चढ़त की रस्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव बरकरार, पुलिस ने पूरी कराई चढ़त की रस्म
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पूरी कराई चढ़त की रस्म
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शेविंग कराने को लेकर दो समुदायों के युवकों में मारपीट होने की घटना से अठसैनी में तनाव बना हुआ है। नानपुर से आई बारात की चढ़त की रस्म पुलिस के साये के बीच हुई।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के अठसैनी में मंगलवार को हेयर ड्रेसर शावेज की दुकान पर परवेज अपने रिश्तेदार नदीम के साथ गया था, जहां पहले से ही मौजूद राजबीर पहले अपनी शेविंग कराने की जिद पर अड़ गया था।
विज्ञापन
जिसके चलते उनके बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें राजबीर, अमित, परवेज और हसरत घायल हो गए थे। अलग अलग समुदायों के बीच हुए संघर्ष में चार लोगों के घायल होने से गांव में तनाव बन गया था,।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को क्षेत्र के गांव नानपुर से बारात आई थी, लेकिन तनाव के मद्देनजर उसकी चढ़त भी पुलिस की निगरानी में कराई गई। एसआई दलसिंह का कहना है कि संघर्ष को लेकर दोनों पक्षों के बीच थोड़ी तल्खी है।
इस मामले में 60 लोगों के खिलाफ पाबंद मुचलका की कार्रवाई की गई है। बारात की चढ़त पुलिस की निगरानी में कराए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है।