{"_id":"5843218b4f1c1b2616de7ab2","slug":"teenage-boy-robbed-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवक को लूटा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौपला के पास एक युवक को सड़क पर भीख मांग रहे किशोरों को खाना खिलाना भारी पड़ गया। इस दौरान एक किशोर ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी लूट ली।
विज्ञापन
होश आने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन किशोरों से पूछताछ कर उन्हें चाइल्ड वेलफेयर संस्था के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांव गोयना निवासी अनुज हापुड़ में नौकरी करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात वह काम कर घर लौट रहा था। मेरठ तिराहे के पास कुछ किशोर खड़े हुए भीख मांग रहे थे। तभी अनुज ने उन्हें खाना खिलाया। इसी बीच मौका पाकर वहां खड़े एक किशोर ने उसे रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन
इससे अनुज बेहोश हो गया और किशोर उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकालकर भाग गए। कुछ देर में होश आने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। शनिवार को नौकरी पर जाने के दौरान अनुज ने रेलवे स्टेशन के
माल गोदाम के पास नशा कर रहे कुछ किशोरों को देखा। वहां पहुंचकर उसने एक किशोर पहचान कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कुछ किशोरों को थाने में लाकर पूछताछ की। साथ ही चाइल्ड वेलफेयर संस्था को मामले से अवगत कराया।
पूछताछ में कुछ जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों को पांच किशोरों को सुपुर्द कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए पांच किशोरों को चाइल्ड वेलफेयर संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।