{"_id":"581ca85a4f1c1bab314382d5","slug":"teasing-and-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व पिलखुवा के एक गांव में कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए लूटपाट की थी। पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी तो वह गाजियाबाद जाकर लगा।
विज्ञापन
उसके बाद शिकायत पिलखुवा पुलिस से की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला। एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित युवती ने बताया कि दो नवंबर की रात वह घर में मौजूद थी।
विज्ञापन
तभी गांव के तीन सगे भाई अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। युवकों ने घर में घुसकर उसके परिवार से दस हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर उसकी मां और भाई के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
आरोपी युवकों ने घर का दरवाजा भी बंद कर दिया। इसके बाद पांचों युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मां के गले से सोने की चेन लूट ली। शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। शुक्रवार को एसपी अलंकृता सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।