{"_id":"1b49d411b1a3206096583126e67e2fae","slug":"teacher-molested-innocent-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन में मासूम से की अश्लील हरकत, पिटा टीचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन में मासूम से की अश्लील हरकत, पिटा टीचर
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 03 Mar 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।
घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी टीचर को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने टीचर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी कक्षा दो की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक के यहां ट्यूशन पढ़ने गई थी।
आरोप है कि टीचर ने मौका पाकर छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। टीचर की अश्लील हरकतों से घबराई बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में आक्रोश पनप गया। परिजन आरोपी शिक्षक के घर पहुंचे और दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
जिस पर पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। अभी आरोपी टीचर से पूछताछ की जा रही है।