फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Taylor beating death.

रंग लगाने पर टेलर की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 25 Mar 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 25 Mar 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Taylor beating death.
रंग लगाने से गुस्साए पड़ोसियों ने टेलर की लाठी-डंडों पीटकर हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में होली पर रंग लगाने से गुस्साए पड़ोसियों ने एक टेलर की लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक टेलर के बेटे ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद से सभी आरोपी भागे हुए हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला भगवानपुरी निवासी नंदू (46) टेलर का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम नंदू का पड़ोस में रहने वाले रामकुमार से रंग लगाने पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि रामकुमार, उसके पुत्र मोहित और एक अन्य व्यक्ति ने नंदू को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन


नंदू को गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। आसपास के लोगों ने तत्काल देहात पुलिस को सूचना दी। एसओ देहात दीक्षित त्यागी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक नंदू के बेटे सचिन ने रामकुमार, मोहित और सुरेश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed