{"_id":"4a1845257ca12a1e343d7c3ed8ae1b76","slug":"tatarpur-tiles-factory-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततारपुर की टाइल्स फैक्ट्री में डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ततारपुर की टाइल्स फैक्ट्री में डाका
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के पूर्व प्रधान की बंद पड़ी टाइल्स फैक्ट्री के चौकीदार और उसके परिवार बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली। विरोध करने पर महिलाओं से छेड़छाड़ की कोशिश की।
बदमाश दो भैंस, दो भैंसा, बकरी और 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। चौकीदार ने थाने में तहरीर दी है। ततारपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह की गांव में ही अमित इंटरलाकिंग टाइल्स ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री है।
फैक्ट्री में ततारपुर निवासी मदन पुत्र गुरुवचन अपनी पत्नी पंकज, पुत्री शिवानी, पूजा, आंचल, पुत्र विकास और वंश के साथ रहता है। शनिवार रात करीब एक बजे फैक्ट्री के गेट पर एक पिकअप वाहन आकर रुका।
विज्ञापन
उसमें सवार छह बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुस आए और मदन को गन प्वाइंट पर ले लिया। चार बदमाश पिकअप वाहन में ही बैठे रहे।
छह बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर फैक्ट्री में बंधी दो भैंस, दो भैंसा, बकरी और 15 हजार रुपये लूट लिए। चौकीदार की पत्नी और बड़ी पुत्री ने बदमाशों का विरोध किया तो उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की गई।
पीड़ित ने शोर मचाया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। चौकीदार ने किसी प्रकार घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक को दी तो वह ग्रामीणों के साथ पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और महज पशु चोरी की बात कहकर लौट गई।
डकैती से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में गांव में पुलिस की गश्त नहीं रहती। इस कारण आए दिन पशु चोरी और डकैती हो रही है। पीड़ित चौकीदार ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित मदन ने पशु चोरी की तहरीर दी है। यदि महिलाओं से छेड़छाड़ हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विशाल यादव, सीओ सिटी