{"_id":"57b9d6ee4f1c1bf53ed4ef27","slug":"target-has-been-bled-from-the-butt-of-tmnchon","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाना चूका तो तमंचों के बट से किया लहूलुहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निशाना चूका तो तमंचों के बट से किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के दोयमी-जरौठी मार्ग पर क्रिकेट खेल रहे बीकॉम के छात्र पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे भगदड़ मच गई। निशाना चूक गया तो बदमाशों ने छात्र को तमंचों की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पन्नापुरी मोहल्ला निवासी प्रिंस बीकॉम का छात्र है। शनिवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक कार सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। उस समय मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। रविवार सुबह प्रिंस दोयमी-जरौठी स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कार सवार कुछ संदिग्ध युवक मैदान पर पहुंचे और प्रिंस पर फायरिंग कर दी। दो गोली चलते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के भाग जाने के बाद कार सवार युवक उतरे और प्रिंस को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में युवक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ थाना देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।