{"_id":"232158cc9aba2f8e217cbbb7bd0c3995","slug":"student-missing-in-mysterious-circumstancs-going-to-take-notes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट्स लेने निकली छात्रा संदिग्ध हालत में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट्स लेने निकली छात्रा संदिग्ध हालत में गायब
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 03 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके देवलोक कालोनी से छठवीं की एक छात्रा बुधवार शाम संदिग्ध हालत में गायब हो गई। छात्रा घर से साइकिल पर सवार होकर नोट्स लेने के लिये निकली थी।
लेकिन घंटों बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने उसकी सहेली से लेकर आसपास में तलाश की,कुछ पता नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में नौकरी करने वाले विकास सूरी अपने परिवार के साथ देवलोक कालोनी में रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी रश्मि सूरी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
घर पर उनका पुत्र अनमोल सूरी और शहर के एक पब्लिक स्कूल की कक्षा छठवीं में पढने वाली महक सूरी ही मौजूद थी।
शाम करीब चार बजे महक अपने घर से साइकिल उठाकर अपने भाई से सहेली के यहां से नोट्स लेने की बात कहकर निकली थी। शाम करीब 4:30 बजे महक को ट्यूशन पढने के लिये जाना था।
छात्रा के घर से निकलने के बाद तभी उसकी मां घर पर आ गई और पुत्र से महक के बारे में जानकारी की। काफी देर तक जब महक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने सहेली से लेकर आसपास में मौजूद लोगों के घरों पर जानकारी की।
लेकिन महक का कुछ पता नहीं लग सका। शाम करीब 6:30 बजे परिजनों ने पुलिस को छात्रा के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
वरिष्ठ उपनिरिक्षक विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं।