{"_id":"5867cf6a4f1c1b425ceed28c","slug":"student-hit-by-slap","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर मनचले को छात्रा ने मारा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर मनचले को छात्रा ने मारा थप्पड़, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर छात्रा ने मारा थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मीनाक्षी रोड पर एक कॉलेज की छात्रा से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करते हुए छात्रा ने एक मनचले को थप्पड़ मार दिया। इसपर मनचले ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने एक मनचले को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर टैंपो चालकों व अन्य लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा गांव जाने के लिए मीनाक्षी रोड स्थित टैंपो स्टैंड पर खड़ी थी। तभी वहां पहुंचे दो मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध कर छात्रा ने एक मनचले को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर दोनों युवकों ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने एक आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा भाग गया।
वहीं छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो भारी संख्या में ग्रामीण भी अयोध्यापुरी चौकी पर पहुंच गए। जहां परिजनों और टैंपो चालकों ने अयोध्यापुरी पुलिस चौकी पर हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश,
लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर, देहात प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।