{"_id":"58f123104f1c1b1c11cf54b6","slug":"stolen-in-patanjali-store-near-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास पतंजलि स्टोर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के पास पतंजलि स्टोर में चोरी
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली के पास स्थित पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात 40 हजार रुपये का सामान ले गए। सुबह स्टोर खोलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। उधर, चोर मोहल्ला गढ़ी के मोबाइल टावर से 24 बैट्रियां उठाकर ले गए।
कोतवाली पिलखुवा के पास मोहल्ला साकेत निवासी ब्रजमोहन का पतंजलि स्टोर है। ब्रजमोहन शुक्रवार सुबह स्टोर खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। स्टोर से 10 हजार रुपये और 30 हजार रुपये का सामान गायब था।
विज्ञापन
स्टोर मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की उधर, मोहल्लागढ़ी में मोबाइल टावर से चोर 24 बैट्रियां ले गए। टावर की देख-रेख करने वाले ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों चोरी की घटनाएं जानकारी में हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।